उत्तर प्रदेशक्राइमदेश-दुनियाहापुड़

सिंभावली पुलिस का बड़ा एक्शन, जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार

सिंभावली रिपोर्टर:योगेश कुमार शर्मा

हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ-सट्टा खेल रहे 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹22,850 नकद और 104 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार बकरा ईद पर्व को देखते हुए क्षेत्र में विशेष चेकिंग और अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन राजपुर के पास कुछ लोगों के जुआ खेलने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में नदीम पुत्र रिफाकत, शहजाद पुत्र अशलुफ निवासी सिखेड़ा, दीन मोहम्मद पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी राजपुर, तरीकत पुत्र अब्दुल शकूर निवासी हरौड़ा मोड़ कस्बा सिंभावली, मुन्ने पुत्र रशीद निवासी अल्लाबख्शपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर, आकाश पुत्र कैलाश निवासी खेड़ा थाना बहादुरगढ़ और रामवीर पुत्र जम्मन सिंह निवासी कुचेसर चौपला थाना बाबूगढ़ शामिल हैं।

थाना सिंभावली पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक यतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक आलोक सिंह, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, कांस्टेबल दिनेश कुमार और कांस्टेबल आकाश चौहान शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जुआ-सट्टा संचालकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button