उत्तर प्रदेशराजनीतिहापुड़

रालोद छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए खालिद मसूद, हापुड़ कांग्रेस कार्यालय में जोरदार स्वागत

हापुड़। जनपद की राजनीति में मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब राष्ट्रीय लोकदल (RLD) से जुड़े वरिष्ठ नेता खालिद मसूद ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष Rakesh Tyagi, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पूर्व विधायक गजराज सिंह और पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष Rakesh Tyagi ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूत हो रही है और विभिन्न दलों के लोग कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने खालिद मसूद का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में उन्हें जल्द ही बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद खालिद मसूद ने कहा कि देशहित और आम जनता की आवाज उठाने का काम आज कांग्रेस पार्टी कर रही है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi लगातार जनता की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं।

उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम जनता की परेशानियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ही लोगों की उम्मीद बनी हुई है। खालिद मसूद ने दावा किया कि वह पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनाव में हापुड़ की तीनों सीटों पर कांग्रेस को मजबूत स्थिति में लाने का प्रयास करेंगे।

बताया गया कि खालिद मसूद पहले रालोद में ऑल इंडिया माइनॉरिटी सेल के सदस्य रह चुके हैं और उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा भी प्राप्त था। ऐसे में उनका कांग्रेस में शामिल होना स्थानीय राजनीति में अहम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सुशील शास्त्री, आईसी शर्मा, ऐजाज अहमद, जितेंद्र सिंह, पूरनमल आनंद, नरेश भाटी, गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, निसार पठान, सीमा शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button