उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाराजनीतिहापुड़

हापुड़ में कांग्रेस ने तेज की चुनावी तैयारी, ब्लॉक अध्यक्षों को सौंपी गई SIR की फाइनल वोटर लिस्ट

हापुड़। आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन ने जनपद में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने धौलाना ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ शर्मा, सिंभावली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र नागर और गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी को SIR की फाइनल वोटर लिस्ट सौंपकर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया शुरू की।

जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिले के सभी नगर अध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों को वोटर लिस्ट उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्ष अपने मंडल अध्यक्षों तथा नगर अध्यक्ष अपने वार्ड अध्यक्षों को सूची सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 10 दिन का समय लगेगा।

राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस इस बार संगठन को मजबूत करने पर विशेष फोकस कर रही है। उनका कहना था कि यदि संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा तो पार्टी आने वाले चुनावों में मजबूती से मुकाबला करेगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता तीनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क करेंगे और मतदान प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से परेशान हो चुकी है और आने वाले समय में कांग्रेस मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक गजराज सिंह, पीसीसी सदस्य पंडित अरविंद शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. वीसी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मुरसलीन चौधरी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, कपिल शर्मा, संजय छाबड़ा, जस्सा सिंह और नितिन सिंह समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button