हरदोई
महिला ने देवर पर छेड़छाड़ व जान से मारने का लगाया आरोप

जिला प्रभारी पारुल मोर्या हरदोई
कोतवाली शहर के चाँद बेहटा इलाके में रहने वाली एक महिला ने देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता का अरोप है कि वह जब भी किसी काम से कोर्ट या कही जाती तो उसका देवर तरुण राठौर पुत्र सुरेश चंद्र राठौर निवासी ग्राम हडहा थाना बघौली आँख मारता ओर घूर-घूर कर देखता है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली शहर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर रही हैं पीड़ित महिला न्याय के लिए दर दर भटक रही हैं।
महिला का आरोप है कि उसके साथ दहेज प्रताड़ना के चल रहे मुकदमा की सुनवाई के लिए वह कोर्ट आती तो उसके साथ आये दिन देवर तरुण राठौर पीड़िता के साथ छेड़खानी करता और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। पीडिता बहुत डरी हुई हैं। पीडिता ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पारुल मौर्य

