हापुड़
हापुड़ जिले में भूमि घोटाले को लेकर धौलाना तहसील जांच के घेरे में।

हापुड़ जिले में धौलाना तहसील क्षेत्र में हुए करोड़ों रुपए के भूमि घोटाले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप।
भूमि घोटाले में एसडीएम कोर्ट में तैनात लिपिक आसिफ पर गिरी गाज लिपिक को किया गया सस्पेंड।भूमि घोटाले में तत्कालीन एसडीएम संतोष उपाध्याय, तहसीलदार व अन्य अधिकारियों पर लगे थे गंभीर आरोप, धारा 80 के दौरान नियमों को दर किनार कर भू माफियाओं को पहुंचाया गया था करोड़ों रुपए का फायदा। धौलाना विधायक धर्मेश तोमर ने शासन से की थी शिकायत विधायक धर्मेश तोमर की शिकायत के बाद मंडला आयुक्त के नेतृत्व में हुई थी मामले की जांच भूमि घोटाले के मामले में शामिल अधिकारियों पर लटकी कार्यवाही की तलवार।



