आध्यात्मग़ाज़ियाबादसामाजिक

माता जानकी रसोई में सेवा और सम्मान का आयोजन, अतिथियों का शाल-पटका पहनाकर किया स्वागत

ब्यूरो चीफ-पवन शर्मा

गाजियाबाद,(लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश) सेक्टर-23, संजय नगर स्थित माता जानकी रसोई में सेवा, सहयोग और सम्मान से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता सुधन रावत, समाजसेविका विभा रावत तथा व्यवसायी जे.पी. चौहान का शाल एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

आयोजन में उपस्थित लोगों ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद अतिथियों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने माता जानकी रसोई के सेवा कार्य में सहभागिता की और जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसाद का वितरण किया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा कार्य से जुड़े विभिन्न सामाजिक एवं गणमान्य लोगों की भी मौजूदगी रही। इनमें पूर्व भाजपा पार्षद मनवीर नागर, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता दिनेश शर्मा, सुधीर द्विवेदी, राजेंद्र त्यागी, यू.डी. शर्मा, धीरू भाई और उमेश शर्मा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के साथ सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना का संदेश दिया गया। आयोजकों ने कहा कि माता जानकी रसोई के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक भोजन पहुंचाने का सेवा कार्य निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button