उत्तर प्रदेशक्राइमदेश-दुनिया

हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली ने की आत्महत्या

नोएडा। हरिद्वार में निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोली का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में सप्त सरोवर रोड स्थित लालमाता मंदिर के सामने की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र कोली पिछले कुछ दिनों से इसी इलाके में चाय की दुकान चला रहा था। बताया जा रहा है कि दुकान के भीतर ही उसका शव रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद सप्तऋषि पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण क्षेत्र के ग्राम मंगरुखाल निवासी सुरेंद्र कोली के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है।

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत के पीछे की वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button