मेरठ की बेटियों का जलवा! प्रांचल बनीं कप्तान, प्राची ने भी दिखाया दम-UP ने जीता GOLD

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
“लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश—हर खबर पर है, हमारी नजर।”
“सच की आवाज़, उत्तर प्रदेश के साथ।”
लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश हर खबर पर है, हमारी नजर
“सच की आवाज़, उत्तर प्रदेश के साथ।”
#LiveNewsUttarPradesh #BreakingNews #UPNews #HindiNews #Hapur #LiveNews #Journalism #NewsUpdate #DigitalMedia #Advertisement #RajkumarSharma
मेरठ। की बेटियों ने एक बार फिर खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मेरठ ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
राजस्थान के बीकानेर में आयोजित डॉ. कर्णी सिंह रोलर डर्बी फेडरेशन कप चैम्पियनशिप 2026 में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
इस जीत में मेरठ की दो बेटियों प्रांचल शर्मा और प्राची शर्मा की अहम भूमिका रही। प्रतियोगिता में प्रांचल शर्मा ने उत्तर प्रदेश की बालिका टीम की कप्तानी संभाली और टीम को शानदार तरीके से नेतृत्व दिया। वहीं उनकी बहन प्राची शर्मा ने भी टीम का हिस्सा बनकर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
6 से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में दोनों बहनों के शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान पर उनके आत्मविश्वास, मेहनत और खेल कौशल की बदौलत उत्तर प्रदेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उत्तर प्रदेश की इस ऐतिहासिक जीत के बाद मेरठ में खुशी का माहौल है। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन मेरठ के पदाधिकारियों ने प्रांचल शर्मा और प्राची शर्मा को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेरठ की इन बेटियों ने साबित कर दिया कि जब हौसले बुलंद हों, तो जीत का रास्ता खुद बन जाता है। प्रांचल और प्राची की इस शानदार उपलब्धि पर पूरे मेरठ और उत्तर प्रदेश को गर्व है।



