उत्तर प्रदेशप्रशासनिकहापुड़

हापुड़ में सितंबर माह का राशन वितरण शुरू, 25 सितंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज

हापुड़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत जिले में सितंबर माह के राशन का वितरण 10 सितंबर से शुरू होकर 25 सितंबर 2026 तक चलेगा। खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

अंत्योदय कार्डधारकों को प्रति कार्ड 21 किलो गेहूं और 14 किलो चावल, यानी कुल 35 किलो खाद्यान्न मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा जुलाई, अगस्त और सितंबर 2026 की दूसरी तिमाही के सापेक्ष अंत्योदय कार्डधारकों को 3 किलो चीनी भी दी जाएगी। चीनी की कीमत 18 रुपये प्रति किलो निर्धारित है, यानी 3 किलो के लिए 54 रुपये देने होंगे।

वहीं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को कार्ड में दर्ज प्रत्येक यूनिट के हिसाब से 3 किलो गेहूं और 2 किलो चावल, कुल 5 किलो खाद्यान्न प्रति यूनिट निःशुल्क दिया जाएगा। खाद्यान्न का वितरण ई-वेइंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से नामित नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा।

विभाग के अनुसार राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी सुविधा के तहत भी खाद्यान्न प्राप्त करने की अनुमति रहेगी, हालांकि यह सुविधा उचित दर विक्रेता की दुकान पर खाद्यान्न की उपलब्धता पर निर्भर होगी।

25 सितंबर वितरण की अंतिम तिथि होगी। इस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से राशन प्राप्त नहीं कर पाने वाले उपभोक्ताओं को मोबाइल ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button