उत्तर प्रदेशराजनीतिशहर-राज्य

मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद के बाद ईशान को सौंपी 15 राज्यों की जिम्मेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में संगठनात्मक फेरबदल का दौर जारी है। बसपा प्रमुख मायावती ने अपने छोटे भतीजे ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पार्टी का मुख्य सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया है। ईशान आनंद को 15 राज्यों की जिम्मेदारी दी गई है। इस फैसले को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

वहीं, मायावती ने अपने बड़े भतीजे और नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को एक बार फिर पार्टी के प्रमुख पदों से हटा दिया है। इससे पहले भी आकाश आनंद को पार्टी से बाहर किया गया था। बाद में उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बाद मायावती ने उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल किया था और संगठन में जिम्मेदारी सौंपी थी।

अब एक बार फिर आकाश आनंद से सभी पद वापस लिए जाने के बाद उनके छोटे भाई ईशान आनंद को संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले से बसपा के भीतर जिम्मेदारियों के नए सिरे से बंटवारे के संकेत मिले हैं।

बसपा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की कोशिश में जुटी है। ऐसे में 15 राज्यों की जिम्मेदारी ईशान आनंद को सौंपना पार्टी की रणनीति में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। नए संगठनात्मक दायित्व के साथ ईशान आनंद के सामने विभिन्न राज्यों में पार्टी के संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने की चुनौती होगी।

मायावती के इस फैसले के बाद अब ईशान आनंद की भूमिका और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में उनकी सक्रियता पर राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button