आध्यात्मउत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादसामाजिक

कमला नेहरू नगर मंदिर में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, भव्य झांकियों और भजन संध्या व मटकी फोड़ ने बांधा समां

लाइव न्यूज़ उत्तर प्रदेश, (पवन शर्मा)

गाजियाबाद। श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के पावन वातावरण में कमला नेहरू नगर स्थित भारत सरकार मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तगणों ने भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन मंदिर के मुख्य पुजारी श्री शक्ति प्रसाद बडोनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राम रतन सिंह, नागेंद्र पांडे, दयाराम, रमेश सिंह मेहरा, तिवारी जी, बृजेश जी, सुनील जी, गोलू जी एवं सोनू जी सहित अनेक भक्तों ने सेवा कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देकर आयोजन को सफल बनाया।

भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक कलाकार श्री निरंजन जी ने अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से समूचे वातावरण को कृष्णमय बना दिया। श्रद्धालु देर रात तक भजनों की रसधारा में सराबोर होकर भक्ति भाव में डूबे रहे।

इस अवसर पर गाजियाबाद के डिप्टी मेयर श्री प्रवीण चौधरी, क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी श्री सुधीर चौधरी, पूर्व क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी श्री अरविंद चौधरी सहित भारत सरकार के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। साथ ही पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

आयोजन के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम भक्तिमय वातावरण, सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था का अद्भुत संगम बनकर सभी के लिए अविस्मरणीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button