उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाराजनीतिहापुड़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बढ़ाया एड. शहजादा चौधरी का कद, जिला कांग्रेस कमेटी में मिली बड़ी जिम्मेदारी

हापुड़। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा में जिला स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने एडवोकेट शहजादा चौधरी को जिला कांग्रेस कमेटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

बुधवार को जारी आदेश के अनुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि एडवोकेट शहजादा चौधरी की कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शहजादा चौधरी लंबे समय से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ संगठन को मिलेगा। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनसे उम्मीद है कि वह पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से जनता तक पहुंचाएंगे।

एडवोकेट शहजादा चौधरी की नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी नियुक्ति से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी को जिले में मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर विधि एवं मानवाधिकार प्रकोष्ठ के जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह, जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, महबूब अली सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेताओं ने एडवोकेट शहजादा चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button