उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादसामाजिकस्वास्थ्य

Dog Bite से सहमा गाजियाबाद, एक दिन में 127 लोगों को लगवानी पड़ी वैक्सीन

गाजियाबाद। आवारा कुत्तों, बंदरों और बिल्लियों के हमलों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और इमरजेंसी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने वालों की भारी भीड़ देखने को मिली। किसी को कुत्ते ने काटा तो किसी को बंदर और बिल्लियों ने घायल कर दिया। बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे के भीतर 54 बच्चों समेत कुल 127 लोग जानवरों के हमले का शिकार हुए हैं। इनमें आवारा कुत्तों के अलावा बंदर और बिल्लियों के काटने के मामले भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सात लोगों को गंभीर चोटें आई थीं, जिन्हें तत्काल उपचार दिया गया। इलाज के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया हैगाजियाबाद

MMG Hospital और संयुक्त अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। जिला एमएमजी अस्पताल में करीब 190 लोगों ने एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई, जबकि संयुक्त अस्पताल में 121 मरीज पहुंचे। इसके अलावा Dundahera Combined Hospital में भी 27 लोगों को एआरवी लगाई गईगाजियाबाद

डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के मौसम में आवारा जानवर अधिक आक्रामक हो जाते हैं, जिससे काटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि यदि किसी व्यक्ति को कुत्ता, बंदर या बिल्ली काट ले तो तुरंत घाव को साफ पानी से धोएं और बिना देरी किए अस्पताल जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाएं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन इस समस्या पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। कई कॉलोनियों और बाजारों में लोग डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर हमलों की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आ रही हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध होने का दावा किया है। वहीं नगर निगम से भी आवारा जानवरों को पकड़ने और नियंत्रण अभियान तेज करने की मांग उठ रही है। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासन अब सतर्क नजर आ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button