JMS Group की Fresher Party ‘उमंग 2K26’ में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जोश, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ भव्य आयोजन

एडिटर इन चीफ: राजकुमार शर्मा
हापुड़। जे०एम०एस० ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हापुड़ के तत्वावधान में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु आयोजित फ्रेशर पार्टी ‘उमंग 2K26’ का भव्य आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रोफेशनल क्लब (बी०सी०ए० एवं एम०सी०ए०), मैनेजमेंट क्लब (बी०बी०ए० एवं एम०बी०ए०), ट्रेडिशनल क्लब (बी०ए०, बी०ए०एल०एल०बी०, बी०कॉम एवं एल०एल०बी०), साइंस क्लब (बी०एस०सी० बायोलॉजी, बी०एस०सी० कंप्यूटर साइंस, बी०एस०सी० बायोटेक, बी०एस०सी० माइक्रोबायोलॉजी एवं बी०एस०सी० एग्रीकल्चर), टेक्निकल क्लब (बी०टेक एवं पॉलिटेक्निक) तथा मेडिकल क्लब (बी०फार्म एवं डी०फार्म) के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन समारोह में संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल, प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल, डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम, प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी, डी०एस०डब्ल्यू० विशाल त्यागी, चीफ प्रॉक्टर आशीष त्यागी, एंटी-रैगिंग हेड अंकित नागर, ग्रुप मैनेजर डॉ० गौरव शर्मा तथा सभी विभागाध्यक्षों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

संस्थान के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर डॉ० सुभाष गौतम ने बताया कि ‘उमंग 2K26’ की तैयारियों में छात्रों ने पिछले एक माह से अत्यंत उत्साह, लगन एवं समर्पण के साथ भाग लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का विकास करते हैं।
संस्थान के फाउंडर चेयरमैन श्री राकेश सिंघल ने सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए कहा कि फ्रेशर पार्टी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के बीच आपसी सामंजस्य, सहयोग एवं सौहार्द बढ़ाने तथा वरिष्ठ छात्रों के अनुभवों से सीखने का अवसर भी प्रदान करती है। इससे विद्यार्थियों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान एवं सहयोग की भावना विकसित होती है।
वाइस चेयरमैन डॉ० हिमांशु सिंघल ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि फ्रेशर पार्टी छात्रों के शैक्षणिक जीवन में एक नई शुरुआत का प्रतीक है।
प्रबंध निदेशक डॉ० आयुष सिंघल ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों में आपसी प्रेम, भाईचारा, आत्मविश्वास तथा वरिष्ठों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि संस्थान सांस्कृतिक गतिविधियों को भी अकादमिक गतिविधियों के समान महत्व देता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना करते हुए सांस्कृतिक समिति को भविष्य में भी इसी प्रकार के भव्य आयोजनों के लिए प्रेरित किया।
फ्रेशर पार्टी के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक, फैशन शो एवं अन्य रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का वातावरण बनाए रखा।
कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष अंकिता शर्मा ने निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों की घोषणा की। विभिन्न कार्यक्रमों के छात्र-छात्राओं में से—

- मिस यशु (एम०बी०ए० प्रथम वर्ष) को मिस फ्रेशर 2026 का खिताब प्रदान किया गया।
- आतिफ आलम (एम०बी०ए० प्रथम वर्ष) को मिस्टर फ्रेशर 2026 चुना गया।
- मिस मानवी (बी०सी०ए० प्रथम वर्ष) को बेस्ट कॉस्ट्यूम (गर्ल्स) का खिताब मिला।
- ऋषव कुमार (बी०सी०ए० प्रथम वर्ष) को बेस्ट कॉस्ट्यूम (बॉयज) चुना गया।
- मिस प्रेरणा (बी०एस०सी० कंप्यूटर साइंस प्रथम वर्ष) को बेस्ट पर्सनालिटी (गर्ल्स) का खिताब मिला।
- मिस्टर अयान सैफी (बी०फार्म प्रथम वर्ष) को मिस्टर पर्सनालिटी (बॉयज) 2026 चुना गया।
सभी विजेताओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का गौरव बढ़ाया।
निर्णायक मंडल में मिस अनमोल कालरा, असिस्टेंट प्रोफेसर, जे०एम०एस० आई०टी०, गाजियाबाद; मिस्टर राहुल कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, जे०एम०एस० आई०टी०, गाजियाबाद; तथा डॉ० यतिन अधाना, असिस्टेंट प्रोफेसर, जे०एम०एस० आई०टी०, गाजियाबाद शामिल रहे। निर्णायक मंडल ने निष्पक्ष एवं सराहनीय निर्णय देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संस्थान की प्रबंधन समिति द्वारा सभी अतिथियों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ के लिए स्वादिष्ट भोज की व्यवस्था की गई। साथ ही सभी फ्रेशर विद्यार्थियों को बहुमूल्य उपहार भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ० धीरज सैनी ने सभी गणमान्य अतिथियों, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, स्टाफ एवं आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के प्राचार्य, डीन, विभागाध्यक्षों, प्रवेश प्रभारी, ग्रुप मैनेजर, प्रशासनिक अधिकारी, लेखा अधिकारी, रजिस्ट्रार, समस्त प्राध्यापकगण, अनुशासन समिति एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन बी०सी०ए० की प्राध्यापिका मिस यशी बिसला एवं बी०बी०ए० की प्राध्यापिका मिस खुशी सिंघल द्वारा किया गया। साथ ही सभी क्लबों के छात्र-छात्राओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया।



