उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाप्रशासनिकसामाजिक

परमार्थ सेवा ट्रस्ट ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता के समर्थन में उठाई आवाज, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ-पवन शर्मा


गाजियाबाद,(लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश)।
परमार्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा देश में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया को मजबूती प्रदान करने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन एवं राजनीतिक तत्व उनके विरुद्ध माहौल बनाने और उन्हें पद से हटाने की मांग कर रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर अनावश्यक प्रश्नचिह्न लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की स्वतंत्रता एवं निष्पक्षता को बनाए रखना लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने तथा देशहित में कार्य कर रहे अधिकारियों को अनावश्यक दबाव से मुक्त रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन सौंपने वालों का कहना था कि चुनाव आयोग की निष्पक्ष कार्यप्रणाली पर विश्वास बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है तथा किसी भी संवैधानिक पदाधिकारी के विरुद्ध तथ्यों के बजाय दुष्प्रचार के आधार पर अभियान चलाना उचित नहीं है।

इस अवसर पर उपेंद्र गोयल, वी.के. अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, एडवोकेट कुषेंद्र गुप्ता, कपिल गोयल, अरविंद तिवारी, सायरा खान,

पवन शर्मा, डॉ. राहुल कंसल, अनिल दुबे, जितेंद्र भटनागर, राकेश खुराना सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button