विधायक संजीव शर्मा ने दूधेश्वर नाथ मंदिर में जलाया ‘आशीर्वाद का दीप’, PM मोदी के लिए की प्रार्थना

ब्यूरो चीफ-पवन शर्मा
गाजियाबाद,(लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर विधायक संजीव शर्मा ने श्री दूधेश्वर नाथ मठ मंदिर पहुंचकर पूज्य श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज के सानिध्य में भगवान दूधेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने पूज्य श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज के साथ ‘एक दीप आशीर्वाद का’ के तहत 108 देसी घी के दिए प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।
शहर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, समर्पण और जनकल्याण के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। देश के विकास एवं जनसेवा के लिए उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने बाबा दूधेश्वर महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर सदैव महादेव का आशीर्वाद बना रहे तथा वे स्वस्थ एवं दीर्घायु होकर इसी प्रकार राष्ट्र की सेवा करते रहें।

महंत श्री नारायण गिरी जी महाराज के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में शहर मंडल अध्यक्ष महीम गुप्ता, क्रासिंग मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भगवान दूधेश्वर महादेव के चरणों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।



