उत्तर प्रदेशक्राइमप्रशासनहापुड़

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 23 लोगों पर पुलिस ने की कार्रवाई

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

हापुड़, 13 सितंबर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पिलखुवा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 23 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते पाए गए 23 लोगों को चिन्हित किया गया। सभी के खिलाफ धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने से कानून-व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

हापुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button