
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मारने के मामले में फरार चल रहे आरोपी कार चालक कल्याण बैंसला को गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर कार ने बाइक सवार महिला राइडर सिया को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपी की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कल्याण बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है। साथ ही हादसे के कारणों और आरोपी की घटना के बाद की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



