उत्तर प्रदेशक्राइमदेश-दुनियाहापुड़

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने पति पर लगाया हत्या का आरोप

सिंभावली (हापुड़):1 अगस्त। थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव अनूपपुर डिबाई स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाली विवाहिता का शव शनिवार तड़के करीब 3 बजे कमरे के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गांव अनूपपुर डिबाई स्थित भट्ठे पर मजदूरी करने वाले विकास निवासी गंगेश्वरी, थाना रहरा, जनपद अमरोहा की पत्नी स्वाति का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना विकास ने अपने परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के पिता महेंद्र सिंह, निवासी लालपुर, थाना रहरा, जनपद अमरोहा ने आरोप लगाया कि उन्होंने लगभग छह वर्ष पूर्व अपनी पुत्री स्वाति का विवाह विकास के साथ किया था। दंपति के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही विकास उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और अब उसकी हत्या कर दी गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें सूचना दिए बिना शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जिससे वे नाराज होकर थाने पहुंचे और पुलिस के समक्ष विरोध दर्ज कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button