उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाशिक्षासामाजिकहापुड़

जे एम एस वर्ल्ड स्कूल की छात्रा हर्षिता बंगारी ने NEET परीक्षा में लहराया परचम, 99.46 परसेंटाइल के साथ हासिल की शानदार सफलता

हापुड़। जे एम एस वर्ल्ड स्कूल की होनहार छात्रा हर्षिता बंगारी ने देश की प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘NEET’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर्षिता ने 720 में से 598 अंक प्राप्त करते हुए 99.46 परसेंटाइल स्कोर हासिल किया है।
छात्रा की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिसर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल कैंपस पहुँचने पर हर्षिता का मिठाई खिलाकर और फूलों से आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल मेडिकल करियर के लिए ढेरों आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने हर्षिता और उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रा की कड़ी मेहनत, निरंतरता और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट के डॉ. आयुष सिंघल एवं डॉ. रोहन सिंघल ने हर्षिता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने पूरे स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों के समर्पित परिश्रम और छात्रों के सपनों को साकार करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण ही आज विद्यालय नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सभी ने हर्षिता के एक सफल डॉक्टर बनकर देश की सेवा करने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button