उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादसामाजिक

स्वच्छ पेयजल के लिए भी लगातार लगानी पड़ रही गुहार, गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी के पानी का टीडीएस 750 पार

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसाइटी में लोगों को स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए बार बार अधिकारियों से गुहार लगानी पड़ रही है। लेकिन इन तमाम प्रयासों के बाद भी नगर निगम और आरडब्लूए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं करवा पा रही हैं। इसी सम्बन्ध में स्थानीय निवासी गौरव बंसल ने सम्भव जनसुनवाई , और जिलाधिकारी से जनसुनवाई पर शिकायत कर स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की मांग की है।
बता दें कि पिछले काफी समय से सोसायटी में लगभग 750 टीडीएस का पेयजल मिल रहा है जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। गुलमोहर एनक्लेव के एसपी-2 /201 फ्लैट निवासी गौरव बंसल ने नगर निगम के नगर आयुक्त को संभव जनसुनवाई और जिलाधिकारी गाजियाबाद को शिकायत की है कि नगर निगम द्वारा सोसायटी में लगाये गए पम्प से उनके फ्लैट में जल आपूर्ति होती है लेकिन इस जल का टीडीएस खतरनाक लेवल पर है। गौरव का कहना है कि हाउस टैक्स और वाटर टैक्स आदि भरने के बाद भी उन्हें स्वच्छ जल नहीं मिल पा रहा है जिससे घर में लगा आर.ओ. भी जल्दी जल्दी खराब हो रहा है। साथ ही यह दूषित पानी उनके स्वास्थ्य को भी हानि पहुंचा रहा है। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की है कि जल्द से जल्द उन्हें स्वच्छ जल की आपूर्ति करवाई जाए। गौरव ने स्वच्छ जल की आपूर्ति के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को भी पत्र लिखकर गुहार लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button