उत्तर प्रदेशक्राइमप्रशासनहापुड़

हापुड़ में पुलिस मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश की जवाबी कार्रवाई में हुई मौत

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। घटना थाना हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड की बताई जा रही है, जहां पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी।

जानकारी के अनुसार, थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने जब उसे रुकने का इशारा किया तो वह घबराकर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा कर बदमाश को घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी के बाद पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य सामान बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मारे गए बदमाश पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की तलाश में था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button