योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक Action, 9 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। Yogi Adityanath सरकार ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार नौ वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को कानून व्यवस्था और विभागीय कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
सरकार ने Binod Kumar Singh को डीजी सीआईडी एवं साइबर क्राइम के साथ-साथ यूपी-112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अब वे साइबर अपराध नियंत्रण के साथ आपातकालीन सेवा तंत्र की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
वहीं Jai Narayan Singh को यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, लखनऊ से हटाकर पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध शाखा (EOW) उत्तर प्रदेश, लखनऊ नियुक्त किया गया है। माना जा रहा है कि आर्थिक अपराधों की बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
इसके अलावा Dhruv Kant Thakur को पुलिस महानिदेशक एवं महासमादेष्टा होमगार्ड उत्तर प्रदेश के पद के साथ नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। शासन का मानना है कि इससे आपदा प्रबंधन और सुरक्षा तंत्र को और मजबूत किया जा सकेगा।
सूत्रों के अनुसार यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी बड़े आयोजनों, कानून व्यवस्था की चुनौतियों और साइबर अपराधों पर नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है।



