उत्तर प्रदेशदेश-दुनियाप्रशासनिकसामाजिक

सिंभावली पुलिस का सराहनीय कार्य: गुम हुआ मोबाइल बरामद कर मालिक को लौटाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान

(सिंभावली रिपोर्टर: योगेश शर्मा)

हापुड़। सिंभावली थाना पुलिस ने जनसेवा का सराहनीय उदाहरण पेश करते हुए गुम हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया। इस कार्रवाई से मोबाइल मालिक के चेहरे पर खुशी लौट आई और उसने पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसी क्रम में भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल की तलाश शुरू की।

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और लगातार प्रयासों के बाद वीवो प्रो 5जी मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 16 हजार रुपये बताई जा रही है, को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। इसके बाद मोबाइल को उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द कर दिया गया।

मोबाइल वापस मिलने पर स्वामी ने थाना सिंभावली पुलिस और प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार का धन्यवाद करते हुए उनकी कार्यशैली की जमकर सराहना की। उसने कहा कि पुलिस की तत्परता और ईमानदार प्रयासों की वजह से उसे उसका मोबाइल वापस मिल सका।

स्थानीय लोगों ने भी थाना पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा की है। लोगों का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर त्वरित कार्रवाई कर रही है, जिससे आमजन का पुलिस के प्रति भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तुरंत सीईआईआर पोर्टल या नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

सिंभावली पुलिस की इस कार्रवाई ने न केवल एक व्यक्ति की परेशानी दूर की, बल्कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत करने का काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button