हापुड़ में शांतिपूर्ण ढंग से अदा हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
हापुड़। जनपद में ईद-उल-अजहा का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। 28 मई 2026 को थाना हापुड़ नगर क्षेत्र स्थित ईदगाह में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की।
इस दौरान जिलाधिकारी महोदया और पुलिस अधीक्षक महोदय स्वयं पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे तथा सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रशासन की ओर से नमाज को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।
ईदगाह परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी लोगों से शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया तथा कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।



