आध्यात्मदेश-दुनियासामाजिकहापुड़

हापुड़ में ज्योतिष जगत में बड़ा उलटफेर, दो प्रसिद्ध विद्वान श्री सनातन महासभा में शामिल

https://youtu.be/ONWbOcOXHZM?si=NVBeRmmERAOitKLT

हापुड़। जनपद हापुड़ में ज्योतिष और कर्मकांड जगत से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा को उस समय बड़ा झटका लगा, जब प्रसिद्ध विद्वान कमलेश कुमार घिल्डियाल (गुरु जी) एवं डॉ. वासुदेव शर्मा ने नई दिशा की ओर कदम बढ़ाते हुए श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम के बाद ज्योतिष जगत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

हापुड़ की इंद्रलोक कॉलोनी स्थित कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में एक भव्य महासभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा, अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी और संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दोनों विद्वानों का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, सेहरा और माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया।

महासभा में सर्वसम्मति से कमलेश कुमार घिल्डियाल (गुरु जी) और डॉ. वासुदेव शर्मा को संरक्षक पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने कहा कि दोनों विद्वानों के संगठन में आने से महासभा को नई दिशा, नई ऊर्जा और अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी।

https://youtu.be/ONWbOcOXHZM?si=NVBeRmmERAOitKLT

अपने संबोधन में दोनों नवनियुक्त संरक्षकों ने कहा कि वे शिक्षा, धर्म और सामाजिक कार्यों के माध्यम से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने समाज में धार्मिक जागरूकता और संस्कारों के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। कई सदस्यों ने इसे महासभा के इतिहास का “स्वर्णिम क्षण” बताया।

इस अवसर पर हर्ष पाण्डेय, मनोज मिश्रा, सुरेंद्र द्विवेदी, धीरज पाण्डेय, अनमोल (वेदाचार्य), अतुल भगत, ललित शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

हापुड़ में हुए इस घटनाक्रम ने ज्योतिष जगत में नई हलचल पैदा कर दी है और अब सभी की नजरें श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा की आगामी रणनीति पर टिकी हुई हैं।

https://youtu.be/ONWbOcOXHZM?si=NVBeRmmERAOitKLT

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button