देश-दुनियाप्रशासनिकहापुड़

मिशन शक्ति के तहत हापुड़ में एंटी रोमियो अभियान तेज, बाजारों और पार्कों में हुई चेकिंग

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

हापुड़: 6 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद हापुड़ में एंटी रोमियो अभियान तेज कर दिया गया है।

जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो स्क्वाड टीमों और महिला सुरक्षा दल ने रविवार को प्रमुख बाजारों, गांव-कस्बों, पार्कों और अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्ध युवकों से पूछताछ की गई और उन्हें महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा का ध्यान रखने तथा अनुचित गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण और विश्वास का वातावरण बनाना है, ताकि वे बिना किसी भय के सार्वजनिक स्थानों पर आ-जा सकें।

हापुड़ पुलिस ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति के तहत ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और महिलाओं की सुरक्षा में बाधा बनने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button