कांग्रेस ने रश्मि चौधरी को प्रदेश सचिव बनाया

हापुड़: कांग्रेस पार्टी ने हापुड़ जिले की वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि चौधरी को अनुसूचित जाति-जनजाति (SC/ST) प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही हापुड़ कांग्रेस इकाई में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय को दलित और आदिवासी वर्ग के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
रश्मि चौधरी सामाजिक न्याय और कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए अपनी सक्रिय भूमिका के लिए जानी जाती हैं। उनकी इस नई जिम्मेदारी से पार्टी में नए जोश का संचार हुआ है।
शुभकामना कार्यक्रम में श्रेयसी सिंह, मंगलोरिया, तनु सिंह, आयुष सिंह, मनीष त्यागी, जावेद आलम, सलाई उस्मान प्रधान, सानू कुरैशी और प्रभात कुमार सौदा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने रश्मि चौधरी के सफल कार्यकाल की कामना की।



