हापुड़

मनरेगा को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने की प्रेस वार्ता

हापुड़। आज दिनांक 12 जनवरी 2026 दिन सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर मनरेगा को लेकर प्रेस वार्ता की गई। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि मोदी राज में मनरेगा में लोगों के काम करने के अधिकार, न्यूनतम मजदूरी पाने के अधिकार को छीना जा रहा हैं। ग्राम पंचायत को दरकिनार किया जा रहा हैं। राज्यों पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ डाला जा रहा हैं। राकेश त्यागी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में हर परिवार को न्यूनतम 100 दिनों के काम की कानूनी गारंटी मिलती थी। लेकिन अब आपके पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी। कांग्रेस की सरकार में लोग पूरे साल काम की मांग कर सकते थे। लेकिन अब फसल कटाई के मौसम में लोगों की काम नहीं मिलेगा। कांग्रेस की सरकार ने लोगों की मजदूरी का 100 प्रतिशत भुगतान केंद्र सरकार करती थी। लेकिन अब राज्य सरकारों को आपकी मजदूरी का 40 प्रतिशत हिस्सा खुद देना होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि हमारी पार्टी की मनरेगा में कुछ मांगे हैं जिन्हें पूरा कराने का बीड़ा हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उठाया हैं। काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गए बदलावों की तत्काल वापसी, काम के संवैधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम वेतन 400 रुपए की मांग को कांग्रेस पार्टी अब पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में ब्लॉक स्तर पर उठाएगी। राकेश त्यागी ने कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी मजदूरो के साथ हो रहे अन्याय के लिए उनकी आवाज को गांव गांव, शहर शहर में बुलंद करेगी। उन्होंने कहा हैं कि मनरेगा पिछले 20 सालों से भारत के मजदूरों की जीवनरेखा रही हैं। जिसे छीनने का काम केंद्र की मोदी सरकार कर रही हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा हैं कि उच्च महंगाई के बावजूद भी पिछले 3 वर्षों से मनरेगा के बजट में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती हैं।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति के चेयरमैन पंडित अरविंद शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, रामप्रसाद जाटव, आई.सी.शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुर्जर, पूर्व नगर अध्यक्ष पिलखुआ मदन सिंह चौहान, रघुवीर सिंह एडवोकेट, जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, जकी गोहरी, भरतलाल शर्मा, निसार पठान, सौरभ शर्मा, सुबोध शास्त्री, कपिल शर्मा, लाल बहादुर, नफीज खान, सुखबीर सिंह गौड़, मेजर शौकीन चौधरी, कय्यूम अली, डॉक्टर महबूब अली, कुसुम लता, लोकपाल सागर, यशपाल ढिल्लोर, धर्मेंद्र कश्यप, सुखपाल गौतम, अनूप कर्दम, सचिन कुमार, शिवम् गौतम, हारून सिद्दीकी, रहीस अन्नू, रजत त्यागी, गोपाल भारती, महबूब आदि लोग मौजूद रहे.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button