राजनीतिहापुड़

पश्चिमी जॉन कांग्रेस की बैठक मेरठ में, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने हापुड़ ब्लॉक अध्यक्षों की शपथ दिलाई, 20 जुलाई तक मांगी ब्लॉक कमेटी की सूची.

हापुड़। दिनांक 16 जुलाई 2025 दिन बुधवार को पश्चिमी जॉन कांग्रेस की बैठक मेरठ के होटल डी रोजेस में हुई। जहां 14 जनपदों के जिलाध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, कॉर्डिनेटर, ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक प्रभारी, कार्यालय सचिव और कंट्रोल रूम प्रभारी को आमंत्रित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में चारों ब्लॉक अध्यक्ष और ब्लॉक प्रभारी, कार्यालय सचिव और कंट्रोल रूम प्रभारी मेरठ में आयोजित बैठक में पहुंचे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ब्लॉक हापुड़ के अध्यक्ष सलमान चौधरी, ब्लॉक गढ़ के अध्यक्ष बिजेंद्र त्यागी, ब्लॉक सिंभावली के अध्यक्ष मुनीश अहमद त्यागी और ब्लॉक धौलाना के अध्यक्ष चमन लाल शर्मा को शपथ दिलाई और कांग्रेस की विचारधारा जन जन तक पहुंचाने और पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्य करने को कहा। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पांडे ने ब्लॉक अध्यक्षों और ब्लॉक के समस्त प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने के लिए जो बीड़ा उठाया हैं। आज उनकी दूरगामी सोच के कारण उत्तर प्रदेश में संगठन निरंतर मजबूत होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को 20 जुलाई तक कमेटी का गठन और प्रत्येक ब्लॉक पर कैंप कार्यालय खोलने का निर्देश दिया हैं। उन्होंने कहा हैं कि सभी ब्लॉक अध्यक्ष कमेटी का गठन सामाजिक न्याय और परिपेक्ष को ध्यान में रखते हुए कमेटी का गठन करें। कमेटी में दलित, मुस्लिम और ओबीसी की भागीदारी का विशेष ख्याल रखा जाएं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में “संगठन सृजन अभियान” कार्यक्रम के प्रभारी और अमरोहा के पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली सहित कांग्रेस के शीर्ष पदाधिकारियो को आश्वासन दिलाते हुए कहा हैं कि वे जनपद हापुड़ के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों को उनकी कमेटी का गठन कराने में उनका पूरा सहयोग करेंगे। इस कार्य में उनकी जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक प्रभारी सभी ब्लॉक अध्यक्षों को भरपूर सहयोग देंगे। इस दौरान जिला कॉर्डिनेटर अवनीश काजला, पौरुष शर्मा, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा, हापुड़ ब्लॉक प्रभारी नौशाद चौधरी एडवोकेट, गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, सिंभावली ब्लॉक प्रभारी विक्की शर्मा, धौलाना ब्लॉक प्रभारी डॉक्टर फराहीम, जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, कार्यालय सचिव प्रेम कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, रजत त्यागी, अनूप कर्दम आदि पदाधिकारी गण मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button