राष्ट्रीय

मोहम्मद आसिफ खान बहादुरगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनीत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने आसिफ खान को सौंपा बहादुरगढ़ अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र.

लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

गढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी शुक्रवार को गढ़मुक्तेश्वर पहुंचे। जहां राकेश त्यागी ने मोहम्मद आसिफ खान को बहादुरगढ़ का अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। इस दौरान राकेश त्यागी ने मोहम्मद आसिफ खान को अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए उन्हें मनोनयन पत्र सौंपकर बधाई देते हुए कहा हैं कि वे गढ़मुक्तेश्वर में संगठन को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। बहादुरगढ़ का नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर आसिफ खान ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी का आभार व्यक्त किया हैं और विश्वास जताया हैं कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वे उस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा हैं कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दिन रात पार्टी के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। उनका ये परिश्रम पार्टी को मजबूत तो करेगा ही। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार भी करेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि राहुल गांधी जी ने वोट चोरी के मुद्दे को एक बड़ी ढाल बनाकर चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी की नाक में दम कर रखा हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर फराहीम, जिला उपाध्यक्ष विक्की शर्मा, जिला महासचिव और गढ़ ब्लॉक प्रभारी गौरव गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष भरतलाल शर्मा, शिवम् कुमार, नीलांशु चतुर्वेदी, अजब सिंह चौहान, रिहान अल्वी, शादाब फरीदी, महेंद्र सिंह, डॉक्टर शानू खान, खुशहाल बृजेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे.!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button