गाजियाबाद में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 12 आरोपी गिरफ्तार

लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश
एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
एंकर:पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत थाना लोनी पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण जोन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते हुए 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई।
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक बंद मकान में संगठित रूप से अवैध जुआ खेल रहे थे। छापेमारी के दौरान मौके से 52 ताश के पत्ते और कुल 3 लाख 52 हजार 60 रुपये नकद बरामद किए गए। इसमें 51 हजार 740 रुपये माल फड़ से जबकि 3 लाख 320 रुपये अभियुक्तों की जमा तलाशी से मिले।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फैजान, रवि कुमार, शाहआलम, दानिश, वाजिद, शमीम, दानिश द्वितीय, आसिफ, प्रवींद्र, आरिफ, शफीक और इमरान शामिल हैं। सभी आरोपी थाना लोनी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आर्थिक लाभ के लिए छिपकर जुआ खेलने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ थाना लोनी में धारा 112 बीएनएस और 3/4 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



