देश-दुनियाहापुड़

जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन ‘ग्रेजुएशन डे’ का भव्य आयोजन

हापुड़। जे.एम.एस. वर्ल्ड स्कूल के किंडरगार्टन विभाग ने आज इस शैक्षणिक सत्र का ‘ग्रेजुएशन डे’ अत्यंत हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. निधि मलिक ने उपस्थित सभी अभिभावकों का आत्मीय अभिनंदन किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों के कड़े परिश्रम की सराहना करते हुए बताया कि किस प्रकार पूरे साल की अटूट लगन और मेहनत ने इस सत्र को शानदार सफलता के साथ पूर्ण किया है।

समारोह के दौरान जब नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपना परीक्षा परिणाम और ‘मेरिटोरियस ट्रॉफी’ प्राप्त की, तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। अभिभावकों के लिए यह भावुक और गर्व का क्षण था, जिसे उन्होंने अपने कैमरों में कैद किया।
संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल ने विद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि संस्थान बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और नित नए आयामों को छू रहा है। उन्होंने सफल सत्र के लिए स्कूल प्रिंसिपल को बधाई दी और विद्यालय की प्रगति में दिन-रात योगदान देने वाले शिक्षकों, समन्वयकों (Coordinators) तथा स्कूल एडमिन श्री लवलेश सिरोही, श्रीमती मीनू सिरोही एवं रुचिका खुराना का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button