तेज तर्रार थाना प्रभारी को मिला थाना देहात का चार्ज, अवैध कारोबारियों की नींद हुई हराम

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
हापुड़ जिले में तेज तर्रार थाना प्रभारी पटनीश कुमार यादव को थाना पिलखुवा से थाना हापुड़ देहात का मिला चार्ज थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार यादव ने चार्ज सम्हालते ही एक्सन मूड में आ गए हैं। जिसको देखकर माफियाओं के भीतर घबराहट महसूस होने लगी है। थाना प्रभारी पटनीश कुमार यादव ने थाने का चार्ज सम्हालने के बाद क्षेत्रीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि न्याय की आश लेकर आने वाले हर फरियादियों को पूर्णरूप से न्याय मिलेगा और किसी के साथ पक्षपात नहीं किया जाएगा, उन्होंने कहा कि क्षेत्र के माफिया और अवैध कारोबारियों को पूरी तरह से नेस्ता नाबूत कर दिया जाएगा, थाना हापुड़ देहात से पहले पटनीश कुमार, थाना बाबूगढ़, हापुड़ S O G टीम प्रभारी निरीक्षक थाना पिलखुवा की कमान संभाल चुके हैं। लोगों का मानना है कि अपनी बेहतरीन कार्यशैली के लिए और लोगों के न्याय दिलाने के लिए इन्हें बखूबी तौर पर जाना जाता है,



