उत्तर प्रदेशग़ाज़ियाबादप्रशासनिक

पुलिस आयुक्त ने अभियोजन अधिकारियों और कन्विक्शन सेल की टीम को किया सम्मानित, प्रशंसा पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

गाजियाबाद जनपद प्रभारी-पवन शर्मा


गाजियाबाद,(लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश)। पुलिस आयुक्त महोदय ने अभियोजन अधिकारियों, कन्विक्शन सेल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा कोर्ट पैरोकारों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुलिस आयुक्त ने सभी की कार्यशैली और कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूरी लगन, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि न्यायालयों में प्रभावी पैरवी और अभियोजन से जुड़े कार्यों का बेहतर समन्वय न्याय व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता और समर्पण के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाया गया और उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button