गाजियाबाद पुलिस की जनसुनवाई में सुनी गईं नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को सख्त निर्देश

जनपद प्रभारी-पवन शर्मा
गाजियाबाद। नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट गाजियाबाद के उच्चाधिकारियों द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई में अधिकारियों ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
पुलिस अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कमिश्नरेट गाजियाबाद ने नागरिकों की समस्याओं के समाधान और बेहतर पुलिस व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।



