दिल्ली कूच से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी नजरबंद

हापुड़। आज 9 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश त्यागी को दिल्ली कूच से पहले ही नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि दिल्ली के जंतर मंतर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के साथ मोदी सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन के जरिए बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया। यहां तक कि मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क पर घसीटा गया। उससे देश भर के करोड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को गहरा आघात लगा हैं। कांग्रेस राज्यसभा की सैलरी कहां है कि आज उनका दिल्ली में नेताओं के साथ किए गए प्रबलता पूर्ण व्यवहार को लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं सहित कुछ करने की तैयारी थी लेकिन सुबह ही उन्हें पुलिस प्रशासन द्वारा घर पर ही नजर बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा है कि क्या लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा वोट चोरी को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाना भी गुनाह हो गया है? उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर किसी का विशेष अधिकार है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी सरकार के इस रवैया को लेकर कड़ी शब्दों पर निंदा करती है और बताना चाहती है कि आप हमें दिल्ली जाने से तो रोक सकते हो। लेकिन हमारी आवाज को नहीं दबा सकते। बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के संविधान को मजबूत करने के लिए हम कांग्रेस जन हमेशा अपनी आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।



