देश-दुनियापश्चिम बंगालराजनीति

बंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, बने सांस्कृतिक सलाहकार

ब्यूरो चीफ-पवन शर्मा

कोलकाता। अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य सरकार ने उन्हें सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग में सलाहकार नियुक्त किया है। इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी दिया गया है। सरकारी अधिसूचना के मुताबिक उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है और अगले आदेश तक जारी रहेगी।

मिथुन चक्रवर्ती लंबे समय से बंगाली और हिंदी सिनेमा से जुड़े रहे हैं और पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वह राज्य के सूचना, संस्कृति और कला से जुड़े मामलों में सरकार को सलाह देंगे। उनके पद और जिम्मेदारियों का विस्तृत स्वरूप आगे तय किया जाएगा।

मिथुन को यह जिम्मेदारी देने की घोषणा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में की थी। इसके बाद राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गई।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मिथुन चक्रवर्ती की प्रशासनिक भूमिका भी बढ़ गई है। सरकार के सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों से जुड़े कामकाज में उनके अनुभव का उपयोग किए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button