श्री सतपाल महाराज के 75वें जन्मोत्सव पर दादरी आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

दादरी। सुविख्या श्री सतपाल महाराज का पावन जन्मोत्सव रविवार, 13 सितंबर को मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा दादरी आश्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूजनीय संजीवनी बाई जी के निर्देशन में किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रेमी भाई-बहनों ने भाग लेकर कार्यक्रम का आनंद लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
जन्मोत्सव के अवसर पर आश्रम में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। छोटे बच्चों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम और नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों को सभी ने सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्री सतपाल महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और उनके जन्मोत्सव पर शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम का वातावरण भक्ति और उत्साह से भरा रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में दादरी शाखा प्रधान नंदराम उपाध्याय, सचिव कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष विक्रम चौहान, मानव सेवा दल दादरी शाखा प्रधान सतपाल शर्मा, उप प्रधान संतवीर चौहान, मंडल संयोजक शिशुपाल, मीडिया प्रभारी जय प्रकाश सिंह सहित संगीता रावल, अनीता शर्मा, चंद्रवती बहन, विजय लक्ष्मी बहन, रन्नो पाल, गीता पाल और शीतल बहन का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल सभी प्रेमी भाई-बहनों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।



