अध्यात्मसामाजिकहापुड़

हरोड़ा के दुर्गा माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का छठा दिवस संपन्न, 28 जून को पूर्णाहुति और 29 जून को विशाल भंडारा

हरोड़ा। दुर्गा माता मंदिर, हरोड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान की कथा का श्रवण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति का वातावरण बना रहा।

श्रीमद्भागवत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक मनोज मिश्रा (हरदोई वाले) द्वारा किया जा रहा है। कथा के दौरान उनके सहयोगी लाला जी उर्फ विनोद गौरव भी उपस्थित रहे और धार्मिक आयोजन में अपना सहयोग दिया।

छठे दिवस की कथा में भगवान की विभिन्न लीलाओं और धर्म के महत्व का वर्णन किया गया। कथावाचक मनोज मिश्रा ने श्रद्धालुओं को भक्ति मार्ग, सत्य और सनातन संस्कृति के महत्व से अवगत कराया। कथा के दौरान ऋषिराज सिंह एवं उनकी पत्नी कमलेश सिंह ने राजा परीक्षित की भूमिका निभाई, जिसने कार्यक्रम को और अधिक भावपूर्ण बना दिया।

इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में गोरक्षा समिति धर्माचार्य प्रचारक राज वृत्ति देवी, दीपिका सिंह, मूर्ति देवी, वेदपाल गुरुजी, देवेंद्र चौधरी, परविंदर चौधरी, गौसेवक इंद्रपाल सिंह, देवेंद्र शर्मा, अंकुर मास्टर, राकेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और भक्त मौजूद रहे।

आयोजकों ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत समापन 28 जून को किया जाएगा। इसके बाद 29 जून को विशाल भंडारे का आयोजन कर कथा की पूर्णाहुति की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

यह आयोजन राष्ट्रीय हिंदू सनातन महासंघ एवं समस्त हरोड़ा सनातन समाज के सौजन्य से कराया जा रहा है। कथा के सफल आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं और सेवा भावी कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button