कांग्रेस संगठन को मिली मजबूती, अप्पू सिंह कोरी और सतबीर सिंह कोरी बने जिला सचिव

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
हापुड़। जिला कांग्रेस कमेटी के विस्तार अभियान के तहत सोमवार को कांग्रेस संगठन में दो नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिला कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने रामगढ़ी निवासी अप्पू सिंह कोरी और सतबीर सिंह कोरी को जिला कांग्रेस कमेटी में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए मनोनयन पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस का पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे हैं।
राकेश त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। समाज के हर वर्ग और समुदाय के लोग कांग्रेस की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर संगठन का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि जनता का विश्वास कांग्रेस के प्रति बढ़ रहा है और लोग देश के भविष्य को कांग्रेस के नेतृत्व में अधिक सुरक्षित मान रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस ही देश की सबसे मजबूत विपक्षी पार्टी के रूप में जनता की आवाज उठा रही है। आम लोगों से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस लगातार प्रमुखता से उठा रही है और जनहित के लिए संघर्ष कर रही है।
नवनियुक्त सचिवों अप्पू सिंह कोरी और सतबीर सिंह कोरी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में जिला महासचिव गौरव गर्ग, जिला महासचिव संजय छाबड़ा, कार्यालय सचिव प्रेम कुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी गोपाल भारती, महबूब अली सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों को लेकर भी चर्चा की गई।



