प्रशासनप्रशासनिकसामाजिकहापुड़

हापुड़ में नवनियुक्त DM और C का स्वागत, क्षत्रिय महासभा ने किया अभिनंदन

हापुड़। जनपद में हाल ही में प्रशासनिक स्तर पर हुए बदलावों के बाद सामाजिक संगठनों द्वारा नव नियुक्त अधिकारियों का स्वागत किया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीणा और मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा भी भेंट स्वरूप प्रदान की। इस अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीणा ने जनपद के विकास कार्यों में सभी वर्गों से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की और प्रशासन व जनता के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

बैठक के दौरान आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स संगठन के प्रदेश महासचिव एवं क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष सुमत सिसोदिया ने समाज की ओर से प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास और जनहित के कार्यों में समाज हमेशा प्रशासन के साथ खड़ा रहेगा।

इस मौके पर समाजसेवी दीपक चौहान, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु चौहान, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु चौहान और जिला सचिव राहुल चौहान सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने दोनों महिला अधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके कार्यकाल में जनपद को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई।

गौरतलब है कि हापुड़ जनपद में प्रमुख प्रशासनिक पदों पर महिला अधिकारियों की नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। साथ ही, राजनीतिक और शैक्षिक क्षेत्रों में भी महिलाओं की बढ़ती भागीदारी प्रदेश सरकार की नीतियों को दर्शाती है। यह कार्यक्रम प्रशासन और समाज के बीच बेहतर संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button