यति स्वामी नरसिम्हानंद गिरी ने जाना संस्था के पदाधिकारियों का हाल

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर व डासना मंदिर पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी यति नरसिम्हानंद सरस्वती गिरी जी महाराज ने राष्ट्रीय सैनिक संस्था की पश्चिमी उत्तर महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष सुमन त्यागी व संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए लाव लश्कर के साथ जिला कार्यालय व सुमन त्यागी के निवास स्थान पर पहुंचे और मकरसंक्रांति की शुभकामनाएं दीं और कहा कि अगले माह वे स्वयं अपनी साधु संतों के साथ बगलामुखी यज्ञ कर दोनों की दीर्घायु की कामना करेंगे बता दें कि सुमन त्यागी कैंसर की और ज्ञानेन्द्र त्यागी किडनी की बीमारी से पीड़ित हैं उन्होंने बताया कि ज्ञानेन्द्र त्यागी उनके सहपाठी रहे हैं और सच्चे मित्र भी हैं इस अवसर पर जिला संरक्षक डाक्टर अजय त्यागी, जिला कार्यालय अधीक्षक दिपिका त्यागी, जिला कोर्डिनेटर दिवाकर त्यागी, प्रशासनिक सदस्य, अरूण त्यागी,निशांत त्यागी त्यागी व साधु संत कबीर मौजूद रहे






