प्रकाशवीर शास्त्री की जयंती व कवि दुष्यंत कुमार की पुन्य तिथि मनाई

लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश
एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
ग्राम असौड़ा में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के कैम्प कार्यालय पर भारत सरकार के पूर्व सांसद प्रकाशवीर शास्त्री की 101वीं जयंती व राष्ट्रकवि दुष्यंत कुमार की 50वीं पुन्यतिथि पर गायत्री मंत्र का जाप व पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और ध्वनि मत दोनों को पदम सम्मान देने की मांग की श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, डाक्टर सुनील दत्त त्यागी रामनिवास बालिका इंटर कालेज तगासराय के प्रबंधक हरिराज सिंह त्यागी, गायत्री परिवार के सुधीर त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी, त्यागी समाज हापुड़ के चौधरी निखिल त्यागी, भाकियू अराजनैतिक के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र त्यागी, असौड़ा के ग्राम प्रधान देवेन्द्र खटीक, विनय प्रकाश त्यागी, अखिल भारतीय खटीक समाज के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, डाक्टर सुधीर त्यागी, प्रदीप त्यागी, सुरेश चंद्र बधौली, डाक्टर के के त्यागी व एडवोकेट गजेन्द्र त्यागी मौजूद रहे।



