जनपद हापुड़ लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश की खबर का असर

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा
आज दिनांक 27 सितंबर 2025 दिन शनिवार को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, चंडी रोड हापुड़ में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्धजनों की बैठक हुई जिसमें रामलीला मैदान हापुड़ में चल रहे दशहरा महोत्सव में वर्षों से बंद पड़े ब्राह्मण समाज के प्याऊँ को 29 सितंबर सोमवार को सायंकाल से पुनः प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया जिसका समापन 3 अक्टूबर शुक्रवार को होगा पांच दिवसीय इस कार्य में जल के अतिरिक्त शिकंजी, फल आदि वितरण का निर्णय भी हुआ उपस्थित सभी ने पूर्ण भाव से इस पुण्य कार्य व्यवस्था में सहयोग करने का निश्चय किया बैठक में व्यक्तिगत रूप से सहयोग करने पर 1100 /- मात्र प्रति व्यक्ति न्यूनतम सहयोग राशि निर्धारित किया गया (अधिकतम स्वेच्छा पर निर्भर ) व्यवस्था हेतु विशेष कर्तव्य निर्वहन डॉ0 करुण शर्मा जी एवं पंडित राहुल शर्मा जी देखेंगे, टेंट व्यवस्था पंडित ब्रज भूषण पाराशर जी संरक्षक लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश के द्वारा दिया जा रहा है तथा प्रथम दिन पूजन व्यवस्था सहयोग भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा द्वारा रहेगा, बैठक में राजकुमार शर्मा एडिटर इन चीफ लाईव न्यूज उत्तर प्रदेश,पंडित ब्रजेश कौशिक, पंडित के0 सी0 पाण्डेय, डॉ0 करुण शर्मा, पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, पंडित अजय पाण्डेय, पंडित नानक चंद शर्मा, पंडित संजय शर्मा, पंडित अजित कुमार शर्मा,डॉ0 संजीव वशिष्ठ, पंडित राजेश कुमार गौतम, पंडित राहुल शर्मा, डॉ0 रामऔतार शर्मा, पंडित सुयश वशिष्ठ, पंडित मुरलीधर शर्मा आदि उपस्थित रहे सभी का आभार। सभी ब्राह्मण समाज के बन्धुओं से आग्रह है समय एवं सहयोग देकर ब्राह्मण समाज का गौरव बढ़ाएं प्रभु श्री राम सभी पर कृपा करें.
धन्यवाद



