हापुड़
पुलिस अधीक्षक ने जुमे की नमाज़ को लेकर किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

जुमे की नमाज़ को सकुशल सम्पन्न कराए जाने एवं जनपद में कानून, शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना हापुड़ नगर व हापुड़ देहात क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया ताकि नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और क्षेत्र में अमन-चैन बना रहे।



