हापुड़
हापुड़ में आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ पर भव्य कार्यक्रम, शहीद परिवारों का हुआ सम्मान

हापुड़ में आजादी की 79वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका हापुड़ में सांस्कृतिक/देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे *श् जिलाधिकारी अभिषेक पांडे व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा प्रतिभाग कर स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया तथा शहीदों की पत्नियों व माताओं को उपहार स्वरूप शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया एवं कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को संबोधित कर राष्ट्रभक्ति की भावना के प्रति जागृत किया गया।।



