बाबूगढ़ मेले की परमिशन पर भड़के मंत्री कपिल देव, कहा- जांच कर तत्काल कराया जाएगा बंद

बाबूगढ़ में नई परंपरा के तहत किसी भी मेले की परमिशन देना गलत प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया को बताया।
जब एक पत्रकार ने सवाल किया तो प्रभारी मंत्री ने कैमरे को बंद करने के लिए हाथ से धकेलते हुए कहा कि बाबूगढ़ में चल रहे मेले की जानकारी निकाल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। और बाबुगढ मेले को बंद कराया जाएगा
हापुड़ में गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारी के अवसर पर बाबुगढ छावनी में नई परंपरा के तहत मेला लगा दिया गया।
सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री कपिल अग्रवाल जी नेकहा नई परंपरा के तहत किसी भी मेले को परमिशन देना गलत है।
प्रशासन ने इस तरह की परमिशन दी है तो जांच कराकर मेले को बंद कराया जाएगा ।
गढ गंगा कार्तिक मेले को भवय बनाने के लिए जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद का सरकारी अमला कार्य कर रहा है ।
गढ सर्कल में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनाई जा रही घटिया सड़क का विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया के द्वारा घटिया सड़क विरोध का वीडियो वायरल होने पर प्रभारी मंत्री ने कहा सडक को गुणवत्ता के आधार पर बनाया जाएगा।



