हापुड़: सड़क दुर्घटना में कंप्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार का निधन, पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

हापुड़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर सोनू कुमार पुत्र श्री योगेंद्र सिंह जो मूल रूप से ग्राम सदरूद्दीननगर थाना भौराकला जनपद मुजफ्फरनगर के निवासी थे, जिनकी कल दिनांक 10-08-2025 की रात्रि में सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गयी है।
हापुड़ जिले के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञान्न जय सिंह द्वारा पुलिस लाइन हापुड़ में कम्प्यूटर ऑपरेटर के पार्थिव शरीर के अन्तिम दर्शन किए गए एवं दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं शोकाकुल परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी गयी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा भी शोक संतृप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। आरक्षी के पार्थिक शरीर को रिजर्व पुलिस लाइन में अन्तिम शोक सलामी देने के उपरान्त उनके शरीर को ससम्मान उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।







