Uncategorized

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हापुड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर लोकतांत्रिक आवाज दबाने का आरोप लगाया है।

एडिटर इन चीफ राजकुमार शर्मा

गुरुवार 19 फरवरी को हापुड़ में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी नगरपालिका परिषद परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर शांतिपूर्ण धरना शुरू किया और 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे थे, लेकिन पुलिस प्रशासन ने बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई हुई और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया गया। शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मजदूरों, गरीबों और वंचितों की आवाज उठाती रही है और आगे भी उठाती रहेगी। उन्होंने मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में लागू करने की मांग दोहराई। धरने में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रखने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button